बीते 24 घंटे पहले बीजापुर और दंतेवाड़ा जिले की सीमा से लगे भैरमगढ़ क्षेत्र के केशकुतुल गांव में पुलिस और नक्सलियों के बीच हुई भीषण मुठभेड़ में तीन जवान बलिदान हो गए। इस मुठभेड़ में अब तक 15 नक्सलियों के शव भी बरामद किए गए हैं। घटना बुधवार की सुबह तब हुई जब पुलिस को नक्सलियों के एक बड़े दल की मौजूदगी की सूचना मिली। बीते बुधवार की सुबह नक्सलियों के एक बड़े लीडर की मौजूदगी की सूचना पर बीजापुर और दंतेवाड़ा से अलग-अलग टीमों को केशकुतुल की ओर रवाना किया गया था। जैसे ही पुलिस टीम भैरमगढ़ के केशकुतुल के जंगल में पहुंची, नक्सलियों ने अचानक से गोलीबारी शुरू कर दी। जवानों ने भी त्वरित और जवाबी कार्रवाई करते हुए मोर्चा संभाला। दोनों ओर से रुक-रुक कर देर शाम करीब 5 बजे तक गोलीबारी जारी रही। इस दौरान हुई गोलीबारी में तीन जांबाज जवान शहीद हो गए, जबकि 15 नक्सलियों के शव बरामद किए गए हैं। लेकिन अभी तक नक्सलियों के शव बाहर नहीं आए हैं। फिलहाल, जंगल में तलाशी अभियान जारी है। आला अधिकारी जवानों के नेतृत्वकर्ताओं से अंदर की जानकारी एकत्र कर रहे हैं ताकि आगे की कार्रवाई की योजना बनाई जा सके। नक्सलियों के शवों को मुख्यालय लाने की व्यवस्था की जा रही है। सुरक्षा बल किसी भी संभावित खतरे से निपटने के लिए सतर्क हैं।