फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : छत्तीसगढ़ में पंडाल के एंट्री गेट पर उदयनिधि का पोस्टर, जूते-चप्पल रखकर जा रहे भक्त

अनुज कुमार Updated Thu, 21 Sep 2023 11:12 PM IST

जगदलपुर शहर में जगह-जगह गणेश पंडाल लगे हुए हैं। शहर के मां दुर्गा चौक में युवा गणेश उत्सव समिति के पंडाल में सनातन धर्म के खिलाफ विवादित बयान देने वाले तमिलनाडु के मुख्यमंत्री के बेटे और उनके मंत्री उदयनिधि स्टालिन का अनोखा विरोध देखने को मिल रहा है। पंडाल के सामने सड़क में उदयनिधि स्टालिन के पोस्टर लगाए गए हैं। जिसपर भक्त पैर रख रहे हैं। समिति के सदस्यों ने कहा कि उदयनिधि स्टालिन ने सनातन धर्म की तुलना बीमारियों से की है। जिससे हम सभी आहत हैं। इसलिए हमसे उनकी फोटो जमीन पर लगाई है ताकि मालूम पड़े कि लोग उस पर जूते चप्पल लेकर गुजर रहे हैं। हम सभी इसका विरोध करते हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें