फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में एम्बुलेंस से डीजल चोरी करने का चालक का वीडियो वायरल

जीपीएम के भस्कुरा गाव मुख्यमार्ग पर एंबुलेंस ड्राइवर के द्वारा एम्बुलेंस से डीजल चोरी करने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है। यह वीडियो मौके पर मौजूद भस्कुरा गाव के एक ग्रामीण ने बनाया है। वीडियो में एम्बुलेंस के ड्राइवर के द्वारा वीडियो बनाने वाले व्यक्ति के द्वारा पूछने पर डीजल चोरी करने को अपनी मेहनत बतलाया जा रहा है। ग्रामीणों के द्वारा ऑन कैमरे में एम्बुलेंस के चालक से पूछा गया कि क्यो वह जीवन रक्षक एम्बुलेंस से डीजल की चोरी कर रहा है तो एम्बुलेंस का ड्राइवर डीजल चोरी को अपनी मेहनत बताकर ग्रामीण को ही धौंस दिखाने लगा। सोशल मीडिया में जब वीडियो वायरल हुआ जिसके बाद जानकारी जुटाने पर पता चला कि छत्तीसगढ़ के रायपुर में मरीज को छोड़कर वापस सोहागपुर शहडोल जाने के दौरान भस्कुरा गांव में डीजल की चोरी उसका चालक कर रहा था।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें