फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास डिरेल हुई मालगाड़ी का आया वीडियो, देखें

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले से सटे बिलासपुर जिले के भनवारटंक रेलवे स्टेशन के पास मंगलवार को बड़ा हादसा हुआ, जिसमें बिलासपुर की ओर से कटनी की ओर कोयले से भरी मालगाड़ी डिरेल हो गई। हादसे में मालगाड़ी का इंजन सहित 23 डिब्बे पटरी से उतरकर कर पलट गए। घटना की जानकारी मिलते ही बचाव और राहत कार्य शुरू कर दिया गया है। रेलवे के आलाधिकारी भी मौके पर पहुंचकर रेल लाइन को जल्द से जल्द दुरुस्त करने की कवायद में जुट गए हैं। वहीं हादसे के चलते इस रेल रूट पर चलने वाली छह यात्री गाड़ियों को निरस्त कर दिया गया है तो 9 गाड़ियों को परिवर्तित मार्ग से अपने गंतव्य की ओर जाएगी है। हादसे के बाद जंगल के बीच हुए इस हादसे का ड्रोन से लिया गया वीडियो सामने आया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें