गौरेला पेंड्रा मरवाही में पेंड्रा का मुख्यमार्ग इन दिनों एक्सीडेंटल पांइट बन गया है, सड़क में बने डिवाइडर खुला होने के चलते आए दिन सड़क हादसे हो रहे है। आज भी एक कार और बाइक की जोरदार टक्कर हुई हालांकि राहत की बात यह रही कि हादसे में बाइक सवार बाल बाल बच गया। अब एक बार फिर खुले डिवाइडर को बंद करने की मांग स्थानीय लोव कर रहे है ताकि इस जगह पर सड़क हादसे रोके जा सके। दरअसल पेंड्रा मुख्य मार्ग से मरवाही जाने वाले सड़क पर सिंध मेडिकल स्टोर के सामने डिवाइडर खुले होने के चलते आए दिन इस जगह पर सड़क हादसे हो रहे है। आज भी इस एक्सीडेंटल पॉइंट पर एक कार और बाइक की जोरदार भिड़ंत हो गई पर राहत की बात यह रही कि बाइक सवार कार से टक्कर के बाद भी बाल बाल बच गया। जबकि घटना का सीसीटीवी सामने आया जिसमे साफ साफ देखा जा सकता है कि कार डिवाइडर के खाली छुटे हिस्से से जिसे ही कार निकालने की कोशिश किया वैसे ही तेज रफ्तार बाइक पीछे से आई और कार से भिड़ गई। टक्कर इतना जोरदार रहा कि बाइक कार से टकराकर गिर गई और बाइक सवार उछल कर कार के बोनट के ऊपर गिरा। घटना का सीसीटीवी अब शोसल मीडिया में जमकर वायरल हो रहा है और लोग डिवाइडर के बीच के हिस्से को बंद करवाने की बात कह रहे है ताकि इस जगह पर सड़क हादसे रुके।