गौरेला पेंड्रा मरवाही में नगर पालिका परिषद गौरेला में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह सम्पन हुआ जिसमें केंद्रीय मंत्री व सांसद बिलासपुर तोखन साहू व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव ने शिरकत की इस दौरान एसडीएम पेंड्रारोड़ ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई है। जीपीएम ज़िले के गौरेला नगर पालिका परिषद में आज नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे सहित सभी 15 वार्डो के पार्षदों का शपथ ग्रहण का कार्यक्रम का आयोजन किया गया इस दौरान कार्यक्रम में केंद्रीय मंत्री व बिलासपुर सांसद तोखन साहू व मरवाही विधायक प्रणव मरपच्ची व कोटा विधायक अटल श्रीवास्तव सहित भाजपा और कांग्रेस के पदाधिकारी व कार्यकर्ता शामिल हुए इस दौरान एसडीएम पेंड्रारोड़ अमित बेग ने मुकेश दुबे सहित सभी पार्षदों को पद एवं गोपनीयता की शपथ दिलाई ।।शपथ ग्रहण के दौरान नव निर्वाचित अध्यक्ष मुकेश दुबे संस्कृत भाषा मे शपथ ग्रहण किया। इस दौरान मीडिया से बातचीत के दौरान केंद्रीय मंत्री तोखन साहू ने कहा की नगरीय निकायों में भाजपा की जीत मोदी की गारन्टी की जीत है विष्णुदेव साय के सुशासन की जीत है। उन्होंने कहा है अटल विश्वास पत्र में जो बाते हमने कहीं है वो सभी बाते हम पूरी करेंगे।।वही विधानसभा मे आवास को लेकर भूपेश बघेल के आरोप के सवाल पर तोखन साहू ने कहा कि भाजपा की सरकार आवास,महतारी वन्दन योजना और किसान सम्मान निधि का पैसा मिल रहा है तो उनके पेट मे दर्द हो रहा है।।वही दो दिन पहले जिला पंचायत में भाजपा के घोषित प्रत्याशियों की हार पर उन्होंने कहा कि जो जीतकर आए है उनका सम्मान करना होगा और जनता की भलाई के लिए शासन की योजना को जनता तक ले जाना होगा। वही भाजपा ने घोषित प्रत्यशियों को अघोषित भाजपाइयों के द्वारा हराने पर उन्होंने कहा कि पार्टी के वरिष्ठ नेता इस मामले को संज्ञान में लेंगे। वहीं इस दौरान कोटा विधायक ने सभी जीते हुए पदाधिकारियों को बधाई देते हुए कहा की चुनाव के बाद सभी जीते हुए प्रत्याशियों को अपने क्षेत्र का विकास करना चाहिए।