फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गौरेला पेंड्रा मरवाही: साय सरकार के खिलाफ कांग्रेस का विरोध प्रदर्शन, 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन

भाजपा सरकार के खिलाफ गुरुवार को कांग्रेस कमेटी ने जमकर विरोध और धरना प्रदर्शन किया गया। शिक्षा युक्तिकरण, पेयजल, किसानों के खाद बीज, अघोषित बिजली, राजस्व विभाग में पटवारी की समस्या, पीएम आवास में धांधली को लेकर धरना दिया और 6 सूत्रीय मांगों को लेकर एसडीएम को ज्ञापन सौंपा है, साथ ही कहा है कि मांग पूरी नहीं होने पर उनके द्वारा उग्र आंदोलन की चेतावनी दी है। प्रदेश में शिक्षा के युक्तिकरण के विरोध की आग पूरे छत्तीसगढ़ मे फैल रही है। इसी दिशा में आदिवासी आंचल मरवाही में प्रदेश कांग्रेस के आह्वान पर कांगेस कार्यकर्ताओं ने मरवाही क्षेत्र में किसानों के खाद बीज की समस्या, पेयजल की समस्या, अघोषित बिजली कटौती, शिक्षा युक्तिकरण से उत्पन्न समस्या, राजस्व विभाग में पटवारी फौती नामंतरण के समस्याओ के 6 सूत्रीय मांगो को लेकर जनपद पंचायत मरवाही के सामने विरोध प्रदर्शन कर जमकर हल्ला बोला साथ ही अपने 6 सूत्रीय मांगो को लेकर एसडीएम कार्यालय में तहसीलदार को ज्ञापन सौंपा है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें