गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में लगातार दूसरे दिन भी कोहरा छाया रहा। सुबह के समय कोहरे के कारण सड़कों पर दृश्यता काफी कम हो गई, जिसका असर वाहनों की रफ्तार पर भी पड़ी। वाहन चालक हेडलाइट जलाकर और अतिरिक्त सतर्कता के साथ चलाना पड़ रहा है। कोहरे के चलते आम जनजीवन भी प्रभावित हुआ। तापमान में गिरावट दर्ज की गई है।