गौरेला के राजस्व निरीक्षण कार्यालय में एसीबी ने दो राजस्व निरीक्षकों को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। संतोष कुमार चन्द्रसेन और घनश्याम भारद्वाज के खिलाफ रिश्वत लेने की शिकायत पर एसीबी की टीम ने दबिश दी है। एसीबी की टीम ने संतोष कुमार चंद्रसेन को रिश्वत लेते गिरफ्तार किया है। वहीं घनश्याम भारद्वाज रिश्वत की रकम लेकर फरार हो गया। बिलासपुर से 11 सदस्यीय एसीबी टीम पहुंची थी।