फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जीपीएम में पीटीआई का वीडियो वायरल, जुआ खेलने और 10 हजार की शराब पीने की कह रहे बात

गौरेला पेंड्रा मरवाही में गौरेला विकासखंड के जोगीसार हाईस्कूल में पदस्थ पीटीआई उत्तम सिंह पैकरा इन दिनों अपने विवादित वीडियो को लेकर सुर्खियों में हैं। सोशल मीडिया पर वायरल हो रहे एक वीडियो में पीटीआई जोगीसार के हाईस्कूल में बैठकर स्वयं यह स्वीकार करते दिखाई दे रहा है कि उसने अपने गांव मिठू नवागांव में लगने वाले देवारी बाजार में पूरी रात वे जुआ खेला और लगभग 10 हजार रुपये की शराब का सेवन किया। वीडियो में शिक्षक खुले तौर पर नशे में होने की बात स्वीकार करता नजर आ रहा है। वीडियो में जब किसी ने उससे पूछा कि एक शिक्षक होकर इस तरह की हरकतें क्या शोभा देती हैं, तो उसका जवाब और भी चौंकाने वाला था। पीटीआई ने कहा कि “रातभर जिन लोगों के साथ शराब पी, वे सभी लोग भी शिक्षक हैं। उसके इस बयान ने शिक्षा जगत में गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।वीडियो वायरल होने के बाद पूरे क्षेत्र में हड़कंप मच गया है। अभिभावकों और ग्रामीणों के बीच नाराजगी स्पष्ट दिखाई दे रही है। लोग सवाल उठा रहे हैं कि जहां छात्रों को अनुशासन, गुण और संस्कार देने की जिम्मेदारी शिक्षकों पर होती है, वहीं खुद शिक्षकों द्वारा इस तरह के कृत्य शिक्षा व्यवस्था को कैसे प्रभावित कर रहे हैं।सूत्रों के अनुसार पीटीआई उत्तम सिंह पैकरा लंबे समय से हाईस्कूल जोगीसार में पदस्थ है और विद्यालय में शराब के नशे में पहुंचने की शिकायतें पहले भी कई बार सामने आ चुकी हैं। ग्रामीणों ने बताया कि शिक्षक अक्सर नशे में स्कूल पहुचते है। वही मामले में जिला शिक्षा अधिकारी रजनीश तिवारी का कहना है अगर इस तरह से शिक्षक के द्वारा किया गया है तो निश्चित तौर पर शिक्षक को नोटिस जारी कर शिक्षक को तत्काल निलंबित किया जाएगा। साथ ही इसके लिए जेडी से चर्चा कर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें