फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : गौरेला पेंड्रा मरवाही में दाखिल हुआ हाथियों का दल, सीमावर्ती गांवों में जमकर मचाया उत्पात

Digvijay Singh Updated Fri, 07 Feb 2025 03:35 PM IST

गौरेला पेंड्रा मरवाही में दो माह के बाद एक बार फिर दो हाथियों का दल मध्यप्रदेश की सीमा से छत्तीसगढ़ के मरवाही वन मण्डल मे दाखिल हो गया है। जहाँ पर दोनों हाथियों ने मरवाही के सीमावर्ती गावों मे जमाकर उत्पात मचाया है। हाथियों के आमद से ग्रामीण काफ़ी दहशत में है और वे आग जलाकर खुद और खुद के परिवार की सुरक्षा कर रहे है तो वन अमला लगातार हाथियों के मूमेंट पर नजर बनाए हुए है मरवाही वन मण्डल मे एक बार फिर दो माह के बाद दो हाथियों के दल ने आमद दी है ये दोनों हाथी बीते दो माह पहले मरवाही वन मंडल से मध्यप्रदेश के अनुपपुर जिले मे दाखिल होने के बाद देर रात फिर मरवाही वन मंडल मे आमद दी है। मामले की जानकारी मिलते ही हाथी दल की टीम के साथ मरवाही वन विभाग की टीम मौके पर मुस्तैद है और लगातार हाथियों की निगरानी कर रहा है। देररात दोनों हाथियों ने मरवाही क्षेत्र के सीमावर्ती इलाकों मे स्थित देवगवा, डोंगराटोला, इलाके मे स्थित ग्रामीणों के मकानों मे तोड़फोड़ किया है,, ग्रामीण हाथियों की मौजूदगी से काफ़ी डरे सहमे है। वही वन अधिकारियो के अनुसार जिन मकानों मे तोड़फोड़ हुआ उसका प्रकारण बनाकर जल्द से जल्द मुआवजा की प्रक्रिया कर जल्द मुआवजा दिलाया जाएगा साथी वन अमला मौके पर तैनात है और ग्रामीणों को जंगल की ओर और हाथियों के नजदीक जाने से लगातार रोक रहा है और हाथियों के हर मूवमेंट पर नजर बनाए हुए हैं।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें