फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Gorella-Pendra-Marwahi News: NH-45 पर लगा लंबा जाम, वाहन फंसने से यात्रियों को करना पड़ा परेशानी का सामना

Sun, 31 May 2026 10:12 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, गौरेला पेंड्रा मरवाही

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही में जबलपुर से केंवची होते हुए रतनपुर-बिलासपुर को जोड़ने वाली राष्ट्रीय राजमार्ग-45 पर शनिवार रात 12 बजे से लंबा जाम लग जाने से यात्रियों को भारी परेशानियों का सामना करना पड़ा। केंवची गांव के पास मुख्यसडक पर सड़क निर्माण कार्य में लगी ठेका कंपनी का एक भारी ट्रक बीच सड़क पर पुलिया के पास फंस जाने से यातायात पूरी तरह बाधित हो गया।

बताया जा रहा है कि निर्माणाधीन एनएच-45 पर ठेका कंपनी द्वारा लापरवाहीपूर्वक और गैर-जिम्मेदाराना तरीके से कार्य किए जाने के कारण रात से ही जाम की स्थिति बनी हुई थी। ट्रक के सड़क पर फंस जाने के बाद दोनों ओर छोटे-बड़े वाहनों की लंबी कतार लग गई। जाम के कारण जीपीएम जिले को मध्यप्रदेश के अमरकंटक और जबलपुर से जोड़ने वाला प्रमुख मार्ग प्रभावित रहा।

कई यात्री बसें, मालवाहक वाहन और निजी वाहन घंटों तक जाम में फंसे रहे। यात्रियों को पेयजल, गर्मी और समय की बर्बादी जैसी समस्याओं का सामना करना पड़ा। स्थानीय लोगों ने ठेका कंपनी की कार्यप्रणाली पर नाराजगी जताते हुए निर्माण कार्य के दौरान यातायात व्यवस्था को बेहतर बनाने की मांग की है।

सूचना मिलने पर संबंधित विभाग और प्रशासनिक अमला मौके पर पहुंचा तथा फंसे ट्रक को हटाने और यातायात सुचारू करने का प्रयास किया। काफी मशक्कत के बाद वाहनों की आवाजाही शुरू करवाने का प्रयास में जुटी हुई है। क्षेत्र के लोगों ने आने वाले दिनों में बरसात शुरू हों जाने के बाद ऐसी स्थिति से बचने के लिए निर्माण कार्य के दौरान पर्याप्त सुरक्षा और वैकल्पिक यातायात व्यवस्था सुनिश्चित करने की मांग की है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें