दुर्ग जिले में आरोपियों के हौसले लगातार बुलंद होते जा रहे हैं आरोपी को पुलिस का भय भी खत्म होते जा रहे है। इसी कड़ी में वैशाली नगर थाना क्षेत्र में शराबियों ने सड़क पर जमकर उत्पात मचाया। पंजाब बार में शराब का सेवन करने आए दो पक्षों किसी बात को लेकर वाद विवाद हो गया। विवाद इतना बढ़ गया कि हिंसक झड़प में तब्दील हो गया। जहां 3 से 4 अज्ञात युवकों ने दो भाइयों पर हमला कर दिया।
आरोपियों ने बार से बीयर की बोतल और कांच के गिलास से दो भाइयों के सिर पर वार किया फरार हो गए आरोपियों ने दो भाइयों को बुरी तरफ पिटाई जिससे दो घायल हो गए। दो घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है घटना रविवार देर रात को बताई जा रही है। पुलिस ने हमलावरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच में जुट गई है।
वैशाली नगर थाना क्षेत्र के पंजाब बार के बाहर रविवार देर रात आरोपी ने एक युवक को घेरकर बेरहमी से पिटाई कर दिया जिससे युवक जमीन पर गिरने के बाद भी आरोपियों ने उसके चेहरे पर कई बार लातें मारीं। इतना ही नहीं उसके पैरों पर बाइक चढ़ाने की भी कोशिश की गई। इस दौरान एक युवक जान बचाने के लिए बार के अंदर भागता हुआ नजर आया।जिसके पीछे आरोपी भी बार के अंदर घुस गए। दरअसल ज्ञानेश उर्फ आकाश साहू अपने बड़े भाई आशीष साहू और पप्पू साहू के साथ 18 मई की रात 11:30 बजे पंजाब बार पहुंचे थे। तीनों बार के अंदर बैठकर शराब पी रहे थे।
इसी दौरान आशीष साहू कुछ देर के लिए बार के बाहर चला गया। बाहर किसी बात को लेकर उसका कुछ युवकों से विवाद हो गया। कुछ देर बाद वह भागते हुए वापस बार के अंदर पहुंचा।उसके पीछे 3 से 4 अज्ञात युवक भी बार के अंदर घुस आए और मारपीट करने लगे। मारपीट होते देख उसके भाइयों ने बीच-बचाव करने पहुंचे। तो आरोपियों ने उसके भाई के साथ भी मारपीट शुरू कर दी। इसके बाद आरोपियों ने ज्ञानेश के बार से बाहर लेकर खूब पिटाई की जिसे वहां जमीन पर गिर गया उसके बावजूद आरोपियों ने उसके चेहरे और सिर पर लात मारते रहे। आरोपियों ने बार से बियर की बोतल और कांच का गिलास लगाकर दोनों भाइयों पर हमला कर फरार हो गए। इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल होने के बाद पुलिस हरकत में आई।और मारपीट और उत्पात मचाने वाले आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर आरोपियों की पतासाजी में जुट गई है।