धमतरी में फिर चाकूबाजी की घटना सामने आई है जिसमें एक युवक की मौत हो गई वहीं एक अन्य युवक गंभीर रूप से घायल है। जिसका इलाज जारी है। बताया जा रहा है कि लाल बगीचा तरफ से गौरी गौरा शोभायात्रा निकाली थी। जिसमे नीरज नाग और युवराज नाग दोनों निवासी सुभाष नगर काटा तालाब पास भी शोभायात्रा में शामिल थे। तभी पीड़ी नल के पास 2 नवंबर शनिवार की रात 11 बजे करीब एक अज्ञात युवक ने नीरज नाग और युवराज नाग पर चाकू से हमला कर दिया और मौके से फरार हो गया।