फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज धमतरी जिले के प्रवास पर पहुँचे थे,यहां मगरलोड विकासखंड के ग्राम करेलीबड़ी में आयोजित राज्य स्तरीय महतारी सदन कार्यक्रम में शामिल हुए।जहाँ मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ के 51 महतारी सदन भवनों का फीता काटकर लोकार्पण किया गया।जिसमे 4 महतारी सदन कुरुद विधानसभा क्षेत्र का है,वही कार्यक्रम में उप मुख्यमंत्री विजय शर्मा, धमतरी के प्रभारी मंत्री टंक राम वर्मा, महासमुंद सांसद रूप कुमारी चौधरी कुरुद विधायक अजय चंद्राकर उपस्थित रहे।बता दे कि कार्यक्रम के दौरान मुख्यमंत्री ने कुरुद विधानसभा के लिए 244 करोड़ 43 लाख रूपए के विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन किया गया।इसके अलावा सीएम ने ग्राम करेली बड़ी और भालूझूलन में औद्योगिक क्षेत्रों के लिए 16 करोड़ 61 लाख रूपए की लागत से आधारभूत ढांचा के लिए भूमिपूजन भी किया और जी-जामगांव औद्योगिक क्षेत्र में 6 करोड़ रूपए की राशि से निर्मित विभिन्न आधारभूत संरचनाओं का लोकार्पण भी किया।इन कार्यों से उद्योग और रोजगार की नई संभावनाएँ खुलेंगी।यह सभी विकास कार्य जिले में महिलाओं के सशक्तिकरण, शिक्षा, स्वास्थ्य, कृषि, सिंचाई, सड़क, पेयजल, उद्योग, विज्ञान, पर्यटन और सामाजिक विकास जैसे विविध क्षेत्रों को नई दिशा देने वाले हैं।मुख्यमंत्री ने कहा महतारी सदन भवन महिलाओं के लिए सम्मान और आत्मनिर्भरता के नए केंद्र बनेंगे।यह महतारी सदन छत्तीसगढ़ की माताओं-बहनों की शक्ति और क्षमता को समाज में नई पहचान देंगे।इसके साथ ही उन्होंने कहा प्रदेश की खुशहाली और तरक्की के लिए उनकी सरकार काम कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें