धमतरी में रेत माफिया के हौसले इतने बुलंद हो चुके है कि कलेक्ट्रेट से महज तीन किलोमीटर दूर दिनदहाड़े रेत चोरी हो रही है। इस मामले में खनिज अधिकारी भी कैमरे का सामना होने पर जवाब नहीं दे पा रहे हैं। हालांकि सांसद ने कार्रवाई करवाने की बात कही है। पूरा मामला महानदी के मुड़पार का है। जहां बेखौफ होकर ट्रैक्टरों से रेत की ढुलाई हो रही है, जबकि न रॉयल्टी न पिट पास है। सारी रेत डंपिग सेंटर जाती है। यहां से हाइवा के जरिये दूसरे जिलों में भेजी जाती है। रेत माफिया मोटी कमाई कर रहा है।