फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : धमतरी में युवक की हत्या के मामले में 13 आरोपियों को पुलिस ने किया गया

धमतरी में ग्राम सिरसिदा में एक युवक के हत्या के मामले में 13 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है, वहीं इन आरोपियों में तीन महिलाएं भी शामिल है। वहीं इस मामले में आगे और भी आरोपियों की गिरफ्तार करने की बात पुलिस कहा रही है। पकड़े गए आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर जेल भेजा गया है। बताया गया कि ग्राम सिरसीदा के रहने वाले कार्तिके पटेल उम्र 19 साल अपने घर मे सो रहा था। तभी 22 दिसंबर की रात कुछ महिला उसके घर मे घुसी और युवक को उठा कर घर से बाहर निकाला गया। इस दौरान वहां मौजूद महिला सहित पुरुष ने युवक के ऊपर धान चोरी करने का आरोप लगाते हुए डंडा से पीट पीट गंभीर रूप से घायल कर दिया। वहीं घायल युवक के पिता द्वारा उसे कुरूद अस्पताल लाया गया। जहां गंभीर हालत को देखते हुए युवक को बेहतर इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया। जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। वहीं कुरूद पुलिस द्वारा हत्या का मामला दर्ज कर आगे की कार्यवाही में जुट गई थी। इस दौरान कुरूद पुलिस ने बेरहमी से पीट पीट कर युवक की हत्या करने के वाले 10 पुरूष और 3 महिलाओं को गिरफ्तार कर 24 दिसंबर को जेल भेजा है। वहीं पुलिस का कहना है कि इस हत्या के मामले में आगे और भी गिरफ्तारी की जा सकती है। गिरफ्तार किए गए आरोपियों के नाम भीखम साहू , नोहर साहू , बुधेश्वर साहू , प्रेमु साहू , किशन साहू , बिरेन्द्र साहू , तोरन साहू , रामनाथ साहू , रमेशर साहू , भान बाई साहू , गीतांजली साहू , शशिकला साहू सहित एक अन्य आरोपी को गिरफ्तार किया गया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें