धमतरी में खराब सड़क को लेकर हर कोई परेशान है। जिसको लेकर लोगों में नेताओं और प्रशासन के खिलाफ नाराजगी है। वहीं धमतरी में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने खराब सड़क अपनी नाराजगी जताई और सड़क में उतर कर नेताओं और अधिकारियों को जमकर कोसा। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। बता दें कि बारिश के कारण धमतरी शहर के सभी सड़कों की हालत काफी दयनीय हो गई है। सड़क में जगह-जगह गड्ढे हो गए हैं। जिससे आने-जाने में लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसके बाद भी संबंधित विभाग द्वारा सड़क की मरम्मत को लेकर कोई पहल नहीं की गई। जिसको लेकर धमतरी में भाजपा के एक कार्यकर्ता ने सड़क पर उतरकर जमकर अपना आक्रोश जताया। जो सड़क में ईंट पत्थर और साइकिल को रखकर विरोध जताया और खराब सड़क को लेकर नेताओं एवं अधिकारी कर्मचारियों प्रति आक्रोश जताया। युवक के द्वारा सड़क में आक्रोश जताने के कारण सड़क में कुछ देर के लिए जाम की स्थिति बन गई थी। फिलहाल, युवक की मांग है कि खराब सड़क की मरम्मत कराया जाए और भारी वाहनों के प्रवेश को बंद किया जाए।