छत्तीसगढ़ एनएसयूआई प्रदेश अध्यक्ष नीरज पांडे आज धमतरी पंहुचे थे। जहां उन्होंने जिले के नेशनल हाईवे 30 ग्राम मरौद स्थित टोल प्लाजा में जमकर प्रदर्शन किया। इस दौरान धमतरी विधायक, सिहावा विधायक ,कांग्रेस जिलाध्यक्ष एनएसयूआई जिला अध्यक्ष सहित बड़ी संख्या में नेता और कार्यकर्ता उपस्थित रहे। छत्तीसगढ़ में समर्थन मूल्य पर किसानों से धान खरीदी किया जा रहा है। वहीं धान खरीदी मामले को लेकर कांग्रेस प्रदेश सरकार को घेर रही है। जिसको लेकर धमतरी कांग्रेस भवन में आज शनिवार को धान खरीदी मामले को लेकर कांग्रेसियों के द्वारा प्रेस वार्ता ली गई। इस दौरान कांग्रेसियों ने प्रदेश में धान खरीदी में भारी अव्यवस्था होने का आरोप लगाया और कहा कि सरकार धान नहीं खरीदने का षड्यंत्र कर रही है। धमतरी जिले के नेशनल हाईवे 30 ग्राम मरौद स्थित टोल प्लाजा में एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं के द्वारा जमकर प्रदर्शन किया गया। एनएसयूआई की मांग है कि मरौद टोल प्लाजा में स्थानीय लोगों को छूट दिया जाए।इसके साथ ही टोल प्लाजा में कार्यरत बाहरी कर्मचारियों को हटाकर उनके स्थान पर स्थानीय लोगों को काम पर रखा जाए। एनएसयूआई का कहना है कि टोल प्लाजा में कार्यरत कर्मचारियों के द्वारा स्थानीय लोगों के साथ दुर्व्यवहार किया जाता है। वहीं एनएसयूआई का कहना है कि सरकार की टोल प्लाजा लूटनीति से हर कोई परेशान हैं।जिसको बर्दाश्त नहीं किया जाएगा।