धमतरी जिले में नक्सल विरोधी अभियान को एक बड़ी सफलता मिली है। धमतरी पुलिस अधीक्षक कार्यालय में कुल 9 नक्सलियों ने अपने हथियार सहित आत्मसमर्पण कर दिया। यह कार्रवाई रायपुर रेंज के पुलिस महानिरीक्षक अमरेश मिश्रा की उपस्थिति में हुई। आत्मसमर्पण करने वाले नक्सलियों ने हिंसा का रास्ता छोड़कर मुख्यधारा में लौटने का निर्णय लिया।