फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में कई गांवों के किसानों ने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर धमतरी-नगरी मार्ग स्टेट हाइवे में किया चक्काजाम

धमतरी जिले के नगरी क्षेत्र के कई गांव के किसानों ने अपने पांच सूत्रीय मांगो को लेकर धमतरी-नगरी मार्ग स्टेट हाइवे में चक्काजाम कर प्रदर्शन किया गया।जिसमें वन ग्राम, राजस्व ग्राम के पंजीयन में हो रही गड़बड़ियों को लेकर किसानों ने नाराजगी दिखाई और पंजीयन कर तत्काल टोकन जारी करने की मांग की गई।प्रदर्शन को समर्थन देने सिहावा विधायक और बिंद्रानवागढ़ विधायक भी पहुँचे थे।बता दें कि वन से राजस्व ग्राम में परिवर्तन ग्राम के किसानों को नवीन पट्टा दिलाने सहित पांच सूत्रीय मांगे है।किसान संघर्ष समिति बेलरबाहरा जोन के बैनर तले हुए इस प्रदर्शन में किसानों बड़ी संख्या में पहुँचे थे।वही चक्काजाम से स्टेट हाइवे करीब दो घण्टे तक जाम रहा। नगरी एसडीएम प्रीति दुर्गम के द्वारा आश्वासन के बाद उन्हें ज्ञापन सौंपाकर किसानों ने चक्काजाम स्थगित किए और किसानों ने कहा कि यदि एक सप्ताह के अंदर उनकी मांगे पूरी नहीं हुई तो वह उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होंगे। इस दौरान एएसपी, तहसीलदार, एसडीओपी सहित तीन थाना प्रभारी सहित पुलिस बल भी तैनात रहे।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें