कांकेर जिले के आमाबेड़ा में हुई हिंसा और कथित धर्मांतरण के विरोध में सर्व हिन्दू समाज द्वारा धमतरी बंद का आव्हान किया गया था। जिसका असर आज सुबह से ही दिखने को मिला है। धमतरी जिले में भी दुकानें और कई कमर्शियल प्रतिष्ठान सुबह से ही बंद रहे।धमतरी में हिंदू संगठनों के सदस्य, चैंबर ऑफ कॉमर्स, कैट के सदस्यों के द्वारा एक साथ मिलकर बंद करवाया गया। वही तहसील कार्यालय में एक महिला के द्वारा हिंदुओ को अपशब्द कहने का आरोप लगाया गया है।जिसको लेकर हिंदू संगठन आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई।बता दे धमतरी में सर्व हिंदू समाज द्वारा सुबह से ही शहर में निकलकर दुकानों को बंद कराया गया। जिसके बाद धर्मांतरण के विरोध और कांकेर की घटना को लेकर ज्ञापन सौंपने एसडीएम कार्यालय पहुँचे थे। विश्व हिंदू परिषद का कहना है कि तहसील कार्यालय में एक महिला के द्वारा हिंदुओ को अपशब्द कहा गया।जिससे हिन्दू संगठन के लोग काफी आक्रोशित हो गए और जमकर हंगामा करते हुए नारेबाजी की गई।जिससे तहसील कार्यालय में तनाव की स्थिति बन गई थी। जिसके बाद हिन्दू संगठन के लोग मामले की शिकायत करने कोतवाली थाना पहुँचे थे और अपशब्द कहने वाली महिला के खिलाफ कार्रवाई को लेकर थाना में शिकायत किया गया है।