फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी में लगातार बारिश से गंगरेल बांध में पानी की आवक तेज, देखें वीडियो

धमतरी जिले सहित आसपास के इलाकों में लगातार हुई बारिश से गंगरेल बांध में पानी की आवक तेज हो गई है।वही बांध में आवक तेज होते ही चार गेट को खोला गया है।वही रुद्री बैराज के माध्यम से पानी को महानदी में छोड़ा जा रहा है।गौरतलब है कि इस सीजन में पहली बार गंगरेल बांध से महा नदी में पानी छोड़ा गया है, मिली जानकारी के अनुसार जिले में लगातार हुई झमाझम बारिश से गंगरेल बांध का जल स्तर तेजी से बढ़ रहा है, जिससे बांध खतरे के निशान से कुछ ही सेंटीमीटर से दूर है। जिसके चलते गंगरेल बांध के 14 गेट में से 4 गेट खोला गया है, वही रुद्री बैराज के माध्यम से पानी को महा नदी में छोड़ा गया है।जिसके कारण से महा नदी के तटीय गांवों में मुनादी करा कर ग्रामीणों को सतर्क किया गया है।बताया जा रहा है कि गंगरेल बांध से करीब 8 हजार क्यूसेक पानी छोड़ा गया है, जबकि बांध में करीब 17 हजार क्यूसेक पानी की आवक हो रही है।बता दे कि 32 टीएमसी क्षमता वाले गंगरेल बांध करीब 94 प्रतिशत भर गया है, जिसे देखने सैलानी दूर दूर से यहां आ रहे है।वही बताया गया कि अगर पानी की आवक बढ़ती है तो और भी गेट खोले जा सकते हैं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें