फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी के सरबदा प्राथमिक शाला में बच्चे लगा रहे झाड़ू पोछा, कलेक्टर से की गई शिकायत

धमतरी जिले के कुरूद विकासखंड अंतर्गत ग्राम सरबदा प्राथमिक शाला में बच्चों के द्वारा झाड़ू पोछा लगाने का वीडियो सामने आया है। वीडियो में बच्चे शाला के गेट के बहर व क्लासरूम में पोछा लगते हुए नजर आ रहे हैं। जिसका वीडियो अब वायरल हो रहा है।जिसकी शिकायत अब कलेक्टर से कर कार्रवाई की मांग की जा रही है। बताया जा रहा है कि प्राथमिक शाला और माध्यमिक शाला सरबदा में दो सफाई कर्मचारी पदस्थ है। लेकिन सफाई कर्मियों के द्वारा स्कूल में सफाई नहीं किया जाता। वहीं सफाई कर्मियों और शिक्षक की मिलीभगत के चलते स्कूल में रोजाना मासूम बच्चों से झाड़ू पोछा करवाया जाता है। शिकायतकर्ता ने यह भी बताया कि शिक्षक और सफाई कर्मियों के द्वारा अलग-अलग दिनों में झाड़ू पोछा करने के लिए बच्चों शिफ्ट लगाया गया है,जो रोजाना स्कूल आने के बाद झाड़ू लगाकर पोछा करती है। वही वीडियो सामने आने के बाद अब ग्रामीणों और पलकों में नाराजगी देखने को मिल रही है। शिकायत के बाद कलेक्टर अबिनाश मिश्रा ने जिला शिक्षा अधिकारी को मामले की जांच करने के आदेश दिया गया है। और अगर जांच में सही पाया जाता है तो संबंधित शिक्षक और सफाई कर्मियों पर कार्यवाही की जाएगी।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें