फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सिल्ली बांध के खोले गए सभी गेट, इस मनमोहक नजारे को देखने बड़ी संख्या में पहुंच रहे सैलानी

एशिया का पहला का ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम वाले माडम सिल्ली बांध के सभी गेट खुल गए है, इस मनमोहक नजारे को देखने सैलानी बड़ी संख्या में पहुँच रहे है। बता दे कि करीब 5. 8 टीएमसी के जतभराव की क्षमता है,जिसमें 899 क्यूसेक पानी का आवक प्रति सेकंड हो रहा है,वही 319 क्यूसेक पानी प्रति सेकंड पानी छोड़ा जा रहा है। बांध के लबालब होने के बाद 24 सायफन गेट अपने आप खुल गए, जानकारी के अनुसार माड़म सिल्ली बांध में 98 प्रतिशत जलभराव होने के बाद सायफन गेट ऑटोमेटिक खुल गया है, बांध में आने वाले कैचमेंट का अतिरिक्त पानी सायफन के माध्यम से नदी में जाने लगा है, गौरतलब है कि इस बांध की खासियत है कि बांध पूरी तरह से भरने के बाद इसके गेट अपने आप खुल जाता है, इंजीनियरिंग की इस अदभुत मिशाल को देखने दूर दूर से सैलानी आते है। एशिया का पहला बांध छत्तीसगढ़ के धमतरी जिले में स्थित है और यह एशिया का पहला ऑटोमेटिक सायफन सिस्टम वाला बांध है।जिसे 1914-1923 के बीच सिलयारी नदी पर बनाया गया था। यह बांध साइंटिफिक इंजीनियरिंग का एक अद्भुत नमूना है, जहां पानी के दबाव से 34 गेट्स अपने आप खुलते और बंद होते हैं। जब बांध में पानी एक निश्चित स्तर तक पहुंचता है, तो इसके ऑटोमेटिक सायफन गेट खुल जाते हैं और पानी नहर में जाने लगता है, जिससे बांध सुरक्षित रहता है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें