धमतरी में नगर निगम द्वारा सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण को लेकर अब कार्रवाई शुरू कर दी गई है।जिसके चलते आज सोमवार को नगर निगम अमला ने विंध्यवासिनी मंदिर के पास सड़क किनारे किए गए अतिक्रमण पर बुलडोजर चला दिया।कार्रवाई के दौरान जमकर विवाद भी हुआ।वही लोगों ने इस भेदभाव पूर्ण कार्रवाई बताया। बता दें मौजूदा वक्त में अतिक्रमण एक सबसे बड़ी समस्या बन गई है। जिसके कारण से सभी लोगों को काफी परेशानी होती है। नगर निगम द्वारा किये गए कार्रवाई को कांग्रेसी पार्षद ने भेदभाव की कार्रवाई बताया।साथ ही कहा कि अतिक्रमण के खिलाफ पूरे शहर में कार्रवाई होनी चाहिए, ना कि किसी को टारगेट करके।वही नगर निगम प्रशासन का कहना है कि विंध्यवासिनी मंदिर के पास अतिक्रमण को हटाने एक सप्ताह अतिक्रमण करियों को नोटिस दिया गया था। निगम प्रशासन ने बताया कि दिए गए नोटिस का ना कोई जवाब दिया गया और ना ही अतिक्रमण को हटाया गया।जिसको लेकर आज अतिक्रमण को हटाने की कार्रवाई की गई है।नगर निगम प्रशासन कहना है कि जहां-जहां भी अतिक्रमण हुए हैं सभी पर कार्रवाई की जाएगी।