फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Dhamtari: हेरोइन की तस्करी करते हुए धमतरी पुलिस ने एक आरोपी को किया गिरफ्तार, करीब लाख का चिट्टा बरामद

Sat, 20 Jun 2026 08:22 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार की रोकथाम लगाने को लेकर अभियान तेज कर दिया है।धमतरी पुलिस ने नशे के कारोबार कर रहे एक व्यक्ति को गिरफ्तार किया है।जिसके पास से करीब लाख रुपए की हेरोइन बरामद किया है।वही पुलिस ने आरोपी को रिमांड पर जेल भेजा है।पुलिस से मिली जानकारी अनुसार कोतवाली पुलिस को आज मुखबिर से सूचना प्राप्त हुई कि एक व्यक्ति पीजी कॉलेज ग्राउंड धमतरी के पास अवैध रूप से हेरोइन (चिट्टा) रखकर बिक्री करने की फिराक में है।

जिसकी सूचना पर पुलिस मौके पर पहुंची और एक व्यक्ति को पकड़ा गया।पकड़े गए व्यक्ति नामपता पूछने पर व्यक्ति ने अपना नाम मुकेश कुमार साहू उर्फ बोनसी 40 वर्ष, निवासी बस स्टैंड के पीछे रायपुर,हाल पता सोरिद नगर डीपोपारा,धमतरी का रहने वाला बताया।जिसके पास से  लगभग 4.76 ग्राम हेरोइन (चिट्टा) बरामद किया गया, जिसकी कीमत लगभग 90 हजार रूपये से अधिक बताई गई है। आरोपी के पास से 20 हजार रुपए नगदी रकम,मोटरसाइकल,मोबाइल व अन्य सामग्री भी बरामद  कर जब्त किया गया,जिसकी कीमत लगभग 2 लाख 30 हजार रुपए बताई गई।पुलिस ने आरोपी के खिलाफ 21(ए)एनडीपीएस एक्ट के तहत गिरफ्तार कर रिमांड पर जेल भेजा गया है। अभिषेक चतुर्वेदी..सीएसपी धमतरी- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें