फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धमतरी: सेना का जवान रहस्यमयी ढंग से लापता, परिजनों ने दर्ज कराई गुमशुदगी, पंजाब में आखिरी लोकेशन

Wed, 21 Jan 2026 08:18 PM IST
धमतरी ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, धमतरी

धमतरी जिले में उस समय हड़कंप मच गया जब एक आर्मी जवान के रहस्यमयी ढंग से लापता होने की खबर सामने आई। सिहावा थाना क्षेत्र के ग्राम भीतररास निवासी सत्येंद्र शांडिल्य, जो भारतीय सेना में पंजाब के जालंधर में पदस्थ हैं, छुट्टी पर अपने गांव आए थे। छुट्टी समाप्त होने पर 21 दिसंबर 2025 को वे अपनी ड्यूटी पर लौटने के लिए घर से निकले थे, लेकिन वे न तो जालंधर पहुंचे और न ही अपने यूनिट में रिपोर्ट किया।

सेना के अधिकारियों द्वारा घर पर फोन कर सत्येंद्र के ड्यूटी पर न पहुंचने की सूचना दिए जाने के बाद परिजनों के होश उड़ गए। उन्होंने तत्काल सिहावा थाने में गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने मामला दर्ज कर जवान की तलाश में जुट गई है।

पुलिस की जांच जारी, पंजाब में आखिरी लोकेशन 
इस संबंध में एडिशनल एसपी शैलेंद्र पांडे ने बताया कि ग्राम भीतर रस निवासी सत्येंद्र शांडिल्य 21 दिसंबर 2025 को अपनी ड्यूटी के लिए जालंधर के लिए रवाना हुए थे। जब सेना के अधिकारियों ने परिजनों को जवान के ड्यूटी पर न पहुंचने की जानकारी दी, तो उन्होंने थाने में शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने जवान की लोकेशन की जांच करवाई, जिसके अनुसार उसका आखिरी लोकेशन पंजाब में ही दिख रहा है। पुलिस इस मामले में गुमशुदगी दर्ज कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है और जवान की तलाश के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। इस घटना से क्षेत्र में चिंता का माहौल है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें