यदि आप बिना बस्तर या सरगुजा गए ही आदिवासी संस्कृति को करीब से देखना और समझना चाहते हैं, तो रायपुर आपके लिए सबसे उपयुक्त स्थान है। यहां आप आदिवासी जीवन, परंपराओं और उनकी समृद्ध संस्कृति की बारीकियों को आसानी से महसूस कर सकते हैं। शहीद वीर नारायण सिंह स्मारक एवं जनजातीय स्वतंत्रता सेनानी संग्रहालय, नवा रायपुर—जो डिजिटल एआई तकनीक पर आधारित देश का पहला म्यूज़ियम है—आदिवासी संस्कृति का अद्भुत, अनोखा और अतुलनीय संगम प्रस्तुत करता है।