फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर के रतनपुर में मां महामाया देवी का राजश्री श्रृंगार संपन्न किया गया

बिलासपुर में रतनपुर स्थित माँ महामाया मंदिर में शारदीय नवरात्र की नवमी पर महाआरती के साथ माँ महामाया देवी का राजश्री श्रृंगार संपन्न किया गया है । श्रृंगार में माता को रानीहार, कंठ हार, मोहर हार, ढार, चंद्रहार, पटिया सहित नौ प्रकार के आभूषणों से अलंकृत किया गया। साथ ही करधन और नथ धारण कराकर माता का राजशाही स्वरूप सजाया गया। राजश्री श्रृंगार के पश्चात भक्तों की उपस्थिति में माता की महाआरती की गई और राजश्री नैवेद्य समर्पित किया गया।मंदिर ट्रस्ट द्वारा नवमी के अवसर पर कन्या और ब्राह्मण भोज का आयोजन किया गया। श्रद्धालुओं ने बड़ी श्रद्धा से कन्याओं और ब्राह्मणों का पूजन कर उन्हें भोजन कराया। इसके बाद दोपहर में सभी ज्योति कलश कक्ष में ले जाकर पूजन सामग्री के साथ प्रज्जवलित मनोकामना ज्योति कलश की विशेष पूजा-अर्चना की गई। मंत्रोच्चार और वैदिक विधि-विधान से ज्योति कलश का विसर्जन संपन्न हुआ।पूरे दिन रतनपुर में भक्तिमय वातावरण बना रहा। दूर-दराज से आए श्रद्धालुओं ने माता महामाया के दर्शन कर पुण्य लाभ अर्जित किया।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें