बिलासपुर के सरकंडा थाना क्षेत्र के मुरूम खदान मोहल्ले में शिव मंदिर के पास एक युवक के आपत्तिजनक कृत्य किए जाने से क्षेत्र में तनाव फैल गया। आरोपी युवक की पहचान अशरफ खान के रूप में हुई है। घटना के बाद हिंदू संगठन भी सक्रिय हो गए और आरोपी के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की। शिकायतकर्ता रानू साहू ने थाने में लिखित रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी अशरफ खान समेत आठ आरोपियों को हिरासत में लिया और गंभीर धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी के अनुसार, देर शाम आरोपी मंदिर परिसर में पहुंचा और शिवलिंग के साथ अशोभनीय हरकत करने लगा। इस दौरान एक महिला ने विरोध किया तो आरोपी ने गाली-गलौज करते हुए उसे धमकाया। घटना की जानकारी मिलते ही मोहल्ले के लोग आक्रोशित हो गए और देखते ही देखते माहौल बिगड़ गया। गुस्साए लोगों ने आसपास के घरों और ठेलों में तोड़फोड़ कर दी।