फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बिलासपुर में आतंकवाद विरोधी दिवस पर सामूहिक शपथ, शांति-सद्भाव पर जोर

Rahul Kumar Tiwari Updated Thu, 21 May 2026 12:09 PM IST

बिलासपुर आतंकवाद विरोधी दिवस के अवसर पर जिला कार्यालय परिसर में अधिकारियों व कर्मचारियों ने आतंकवाद और हिंसा का डटकर विरोध करने तथा देश की एकता, अखंडता और शांति बनाए रखने का संकल्प लिया। जिला कार्यालय में आयोजित कार्यक्रम में एडीएम शिवकुमार बनर्जी ने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को आतंकवाद विरोधी शपथ दिलाई गई। शपथ में कहा गया कि आतंकवाद मानवता के लिए बड़ा खतरा है और सभी नागरिकों का कर्तव्य है कि वे हिंसा व उग्रवाद से दूर रहकर शांति सद्भाव और राष्ट्रीय एकता को मजबूत करें। कार्यक्रम में उपस्थित अधिकारियों एवं कर्मचारियों ने लोकतांत्रिक मूल्यों में विश्वास व्यक्त करते हुए यह संकल्प लिया कि वे सभी प्रकार की आतंकवादी एवं विघटनकारी गतिविधियों का विरोध करेंगे। समाज में भाईचारा और सौहार्द बनाए रखने में सक्रिय भूमिका निभाएंगे। इस दौरान अपर कलेक्टर एसएस दुबे, संयुक्त कलेक्टर अभिषेक दीवान, डिप्टी कलेक्टर रजनी भगत सहित विभागीय अधिकारी सहित कर्मचारी उपस्थित थे।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें