फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बीएसएनएल ने मनाई 25वीं वर्षगांठ, प्रेसवार्ता में गिनाईं उपलब्धियां

Lalit Kumar Singh Updated Thu, 02 Oct 2025 11:10 AM IST

बिलासपुर में बीएसएनएल ने अपनी 25वीं वर्षगांठ के अवसर पर प्रेसवार्ता आयोजित कर अब तक की उपलब्धियों की जानकारी दी। बताया गया कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने हाल ही में 37,000 करोड़ की लागत से तैयार स्वदेशी तकनीक पर आधारित 97,500 से अधिक 4G टावर राष्ट्र को समर्पित किए, जिससे भारत अब दुनिया के उन चुनिंदा पांच देशों में शामिल हो गया है जिनके पास पूर्ण स्वदेशी 4G/5G तकनीकी स्टैक है। बिलासपुर व्यावसायिक क्षेत्र में अब तक 1133 बीटीएस 4G में अपग्रेड किए जा चुके हैं। इस वर्ष लगभग 1.54 लाख नये उपभोक्ता जुड़े, जिनमें 56,495 अन्य ऑपरेटरों से पोर्ट होकर आए। बीएसएनएल ने ग्राहकों के लिए सिर्फ 1 रुपये में फ्रीडम प्लान भी लॉन्च किया, जिससे 18,877 से अधिक उपभोक्ता जुड़े। भारतनेट परियोजना के तहत बिलासपुर क्षेत्र की 755 ग्राम पंचायतों और 216 स्कूलों को हाईस्पीड इंटरनेट से जोड़ा गया है। साथ ही बीएसएनएल ने छत्तीसगढ़ उच्च न्यायालय और गुरु घासीदास विश्वविद्यालय में वाई-फाई सेवा शुरू की है। नए नवाचारों में बीएसएनएल ने राष्ट्रीय वाई-फाई रोमिंग सेवा और FTTH ग्राहकों के लिए IPTV सेवा भी शुरू की है, जिसके तहत 300 से अधिक लाइव चैनलों का लाभ लिया जा सकेगा।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें