बिलासपुर में दर्दनाक घटना का सीसीटीवी फुटेज सामने आया है जिसमें दूध बेचने वाले युवक के ऊपर ताबड़तोड़ चापड़ से हमला कर घायल कर दिया घायल युवक का खून सड़क पर चारों ओर पानी की तरह बहने लगा। आरोपी मरा हुआ समझकर फरार हो गया फिलहाल पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है। दरअसल पूरा घटना सिविल लाइन थाना क्षेत्र के तालापारा इलाके का है जहां एक दूध बेचने वाले युवक पर मटन काटने वाले हथियार से कई वार किया गया।वही इस घटना का अब सीसीटीवी फुटेज सामने आया है। मिली जानकारी के मुताबिक आरोपी मोहम्मद मोबिन दूध बेचने वाले जयपाल साहू का और अपनी पत्नी का अफेयर होने का शक करता था। बता देँ की जयपाल साहू हर रोज की तरह अपने मोटरसाइकिल से पिरैय्या गांव से शहर के तालापारा मे दूध लेकर बेचने आता था। इसी दौरान आरोपी मोहम्मद मोबीन जैसे ही जयपाल उसके घर के पास पहुंचा तो वह गंडासे से ताबड़तोड़ उसपर हमला कर दिया। दर्दनाक हमले से जयपाल का सिर फट गया और शरीर मे जगह-जगह गहरे जख्म हो गए शरीर से खून सड़कों पर पानी की तरह बहने लगा। घटना के बाद आरोपी उसे मरा हुआ समझकर वहां से फरार हो गया और अपनी पत्नी पर भी हत्या करने के इरादे से तिफरा उसके घर की ओर जाने लगा इस बीच पुलिस ने उसे दबोच लिया फिलहाल घायल जयपाल को अस्पताल में भर्ती कराया गया है जो गंभीर हालत मे है। सिविल लाइन थाना प्रभारी एस आर साहू ने बताया के अवैध संबध के शक मे घटना को अंजाम दिया है। पूछताछ में आरोपी ने घटना करने की बात को कबूल किया है और बताया की दूध वाले युवक के साथ उसकी पत्नी से अवैध संबंध था जिस वजह से उसकी पत्नी उसे छोड़कर मायके चली गई है।फिलहाल मामले हैं कार्रवाई चल रही है।