फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बिलासपुर में तेज रफ्तार का कहर, कार की टक्कर से एक महिला की मौत, दूसरी की हालत गंभीर

बिलासपुर में सोमवार की सुबह-सुबह दर्दनाक घटना हो गई। जिसमें तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को टक्कर मारते हुए सड़क के पास खड़ी गाड़ीं मे जा घुसी। घटना में एक महिला की मौत हो गई। जबकी दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। घटना के बाद कार चालक फरार हो गया। पुलिस मामले की जांच मे जुट गई है। दरअसल, शहरों में तेज रफ्तार और स्टंट आम हो गए हैं। जिसके कारण निर्दोष अपनी जान गंवा रहे हैं। सोमवार सुबह-सुबह बिलासपुर के सिविल लाइन थाना अंतर्गत श्रीकांत वर्मा मार्ग में एक तेज रफ्तार कार ने दो महिलाओं को चपेट में ले लिया। जिसमें एक महिला की मौत हो गई। दूसरी गंभीर रूप से घायल हो गई। जिसे अस्पताल में भर्ती कराया गया है। प्रत्यक्ष दर्शनों के मुताबिक, सुबह सांई मंदिर के तरफ से तेज रफ्तार कार सीजी 10 ए यू 9983 के चालक ने मार्निग वॉक पर निकली एक महिला को ठोकर मारते हुए दूसरी महिला मुंगेली निवासी जो वर्तमान में पास ही किराये पर रहने वाली अंजू टंडन जो मैग्नेटो माल काम पर जाने के निकली थी। उसे भी ठोकर मार दी। जिसे अंदरूनी चोट लगने से उसकी जान मौके पर ही चली गई। तेज गति से अनियंत्रित कार सड़क के पास खड़ी एक ट्रक में जा घुसी। घटना के बाद कार चालक मौके से फरार हो गया। वहीं घटना के बाद राहगीरों ने पुलिस और एंबुलेंस को इसकी सूचना दी। फिलहाल, पुलिस घटनास्थल पर पहुंचकर मृतक के परिजनों को सूचना दी है। घायल महिला को सिम्स अस्पताल में इलाज के लिए भर्ती कराया है। फिलहाल फरार कार चालक की पुलिस तलाश कर रही है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें