फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Bilaspur: बुनियादी सुविधाओं को तरस रहे हाउसिंग बोर्ड कॉलोनीवासी, कलेक्टर से मदद की गुहार, दी आंदोलन की चेतावनी

Thu, 09 Jul 2026 07:23 PM IST
अमर उजाला ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बिलासपुर

बिलासपुर की हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी सैदा में रहने वाले लोगों का गुस्सा अब खुलकर सामने आ गया है। वर्षों से बुनियादी सुविधाओं की कमी झेल रहे रहवासियों ने प्रशासन के खिलाफ मोर्चा खोलते हुए कलेक्टर से तत्काल कार्रवाई की मांग की है। चेतावनी दी गई है कि समस्या का समाधान नहीं हुआ तो बड़ा आंदोलन किया जाएगा। कॉलोनी के करीब 200 परिवार जर्जर सड़क, टूटी नालियों, खुले सरियों, क्षतिग्रस्त गार्डन, चारदीवारी की कमी और दूषित पेयजल जैसी गंभीर समस्याओं से परेशान हैं।

रहवासियों का आरोप है कि पानी और सीवरेज पाइपलाइन की लीकेज के कारण घरों तक गंदा पानी पहुंच रहा है, जिससे बीमारी फैलने का खतरा बढ़ गया है। लोगों का कहना है कि कई बार शिकायत करने के बावजूद जिम्मेदार विभाग ने कोई ठोस कदम नहीं उठाया।कॉलोनीवासियों ने बताया कि पहले भी चुनाव बहिष्कार का फैसला लिया गया था, लेकिन प्रशासन के आश्वासन पर उसे वापस ले लिया गया। अब धैर्य जवाब दे रहा है। लोगों ने साफ कहा है कि जल्द समाधान नहीं हुआ तो कलेक्टर कार्यालय के सामने उग्र प्रदर्शन किया जाएगा।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें