फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेमेतरा: जूता-चप्पल की दुकान में लगी आग, देर से पहुंची फायर बिग्रेड की टीम, लाखों का सामान जलकर खाक

Sun, 08 Mar 2026 01:47 PM IST
बेमेतरा ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बेमेतरा

बेमेतरा जिले के नगर पंचायत थान-खम्हरिया में बीती रात करीब 11.30 बचे एक जूता-चप्पल के दुकान में भीषण आग लग गई। इस आग से दुकान मालिक को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। आग लगने का कारण स्पष्ट नहीं हो सका है, लेकिन आशंका जताई जा रही है कि दुकान के भीतर शॉर्ट सर्किट से यह घटना हुई होगी। जिस दुकान में यह आग लगी है, वह दो मंजिला है।

भीषण आग ने दोनों मंजिल को अपने चपेट में ले लिया था। आसपास के लोगों ने नगर पंचायत थान-खम्हरिया को जानकारी दी। स्थानीय स्तर पर फायर बिग्रेड की सुविधा नहीं मिलने के कारण बेमेतर नगर पालिका से फायर बिग्रेड टीम को बुलाया गया। ये टीम भी घटना के करीब दो घंटे बाद पहुंची, जब तक पूरा दुकान का सामान जलकर खाक हो चुका था। राहत की बात रहीं कि स्थानीय लोगों ने अपने स्तर पर राहत बचाव का काम शुरू कर दिया था,जिसके चलते यह आग दूसरे दुकानों तक नहीं पहुंची। जहां पर यह घटना हुई है, वह शहर का आबादी क्षेत्र में आता है। आग ज्यादा बढ़ जाता तो ज्यादा नुकसान होता। इस घटना में किसी भी प्रकार से जनहानि नहीं हुई है।
 

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें