बेमेतरा जिले के साजा स्थित सरकारी अस्पताल के एक स्वास्थ्य कर्मचारी के साथ अभद्रता हुई है। इस घटना के बाद यहां के कर्मचारियों ने नाराजगी है। यहीं कारण है कि कर्मचारियों ने अस्पताल में ताला जड़ दिया। इसके बाद आज गुरुवार को साजा थाना में आरोपी के खिलाफ कार्रवाई की मांग को लेकर लिखित में शिकायत दर्ज कराई है।कर्मचारियों का कहना है कि बार-बार ऐसी घटनाएं होने से उनका मनोबल टूट रहा है और सुरक्षा को लेकर गंभीर चिंता बनी हुई है। वहीं,अस्पताल में काम बंद होने से मरीजों को दिक्कत हुई है। अभद्रता का वीडियो भी सोशल मीडिया पर वायरल हो गया, जिसके बाद स्थानीय लोगों व कर्मचारियों में नाराजगी बढ़ गई। वीडियो में आरोपी द्वारा डॉक्टर व नर्स के साथ तेज आवाज में दुर्व्यवहार करते हुए दिखाई दे रहा है।