फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Video: भाटापारा शहर थाना में अधिवक्ता संघ की न्याय की गुहार

अधिवक्ता परिवार के साथ हुई मारपीट के आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग को लेकर भाटापारा अधिवक्ता संघ के पदाधिकारी और सदस्य सोमवार को शहर थाना पहुँचे। अधिवक्ताओं ने आरोप लगाया कि न्याय के लिए लड़ने वाले स्वयं आज न्याय की मांग को लेकर थाने की चौखट पर गुहार लगाने को मजबूर हैं। अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष ने चेतावनी दी कि यदि दो दिनों के भीतर आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं होती है तो प्रदेश स्तर पर आंदोलन और धरना-प्रदर्शन किया जाएगा। इसी बीच थाना परिसर में एक अलग ही दृश्य सामने आया। जहाँ एक ओर अधिवक्ता न्याय के लिए आवाज उठा रहे थे, वहीं दूसरी ओर थाने में विधिविधान से शस्त्र पूजा की जा रही थी। यह नज़ारा भारत की परंपरागत पहचान "अनेकता में एकता" का प्रतीक साबित हुआ—जहाँ एक ओर संघर्ष और न्याय की गुहार थी, वहीं दूसरी ओर शांति, आस्था और धार्मिक परंपरा का पालन।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें