बलौदाबाजार भाटापारा जिले में आज कांग्रेसी शहर थाना का घेराव करेंगे। भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर दर्ज नहीं करने के विरोध में किया जाएगा। शहर थाना का घेराव को लेकर पुलिस ने सुरक्षा व्यवस्था बढ़ा दी है। भाटापारा नगर पालिका परिषद में दो करोड़ रुपये का वाहन खरीदी और उद्घाटन समारोह में भाजपा-कांग्रेस के बीच मारपीट होने के बाद कांग्रेस के द्वारा भाजपा कार्यकर्ताओं के खिलाफ एफआईआर लिखवाने शहर थाना पहुंचे थे। शहर थाना में एफआईआर दर्ज नहीं की गई तो कांग्रेस ने चेतावनी दी थी कि 11 बजे तक एफआईआर दर्ज नहीं हुई तो धरना प्रदर्शन और थाना का घेराव किया जाएगा।