फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

VIDEO : बलौदाबाजार-भाटापारा में श्री सीमेंट फैक्ट्री में एक मजदूर की मौत, जांच में जुटी पुलिस

भाटापारा बलौदा बाजार के खपराडीह स्थित श्री सीमेंट फैक्ट्री में हादसा हो गया जहां एक मजदूर की मौत हो गई। मृतक मजदूर का नाम अशोक सिंह पिता गुलाब सिंह 33 वर्ष बताया जा रहा है। मजदूर मध्य प्रदेश के चचाई थाना क्षेत्र के ग्राम चंदवार का रहने वाला है। श्री सीमेंट फैक्ट्री के नए प्रोजेक्ट में काम करते समय ये हादसा हुआ है। नए प्रोजेक्ट में काम करने के दौरान बीती रात मजदूर गायब हुआ था। आज सुबह सेलो में मजदूर की लाश मिली है। मजदूर संघ ने 50 लाख रुपये मुआवजा राशि व सुरक्षा में लापरवाही बरतने वाले अधिकारी व ठेकेदार पर कार्रवाई की मांग कर रहे हैं। फिलहाल पुलिस मामले की जांच में जुटी है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें