फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाटापारा में ऐतिहासिक रामनाम सप्ताह की 87वीं वर्षगांठ, धूमधाम से निकली भगवान राम की शोभायात्रा

Digvijay Singh Updated Mon, 18 Aug 2025 04:50 PM IST

भाटापारा नगर में आयोजित श्री अखंड रामनाम सप्ताह के 87वें वर्ष पूर्ण होने पर भगवान श्रीराम की भव्य शोभायात्रा निकाली गई। इस ऐतिहासिक शोभायात्रा में छत्तीसगढ़ प्रदेशभर से लगभग 100 से अधिक भजन मंडलियों ने भाग लेकर रामधुन और भजनों से पूरे नगर का माहौल भक्तिमय बना दिया। यात्रा के दौरान नगर के विभिन्न चौक-चौराहों पर समाज, संस्थाओं और विभिन्न राजनीतिक दलों के कार्यकर्ताओं द्वारा श्रद्धालुओं के लिए निःशुल्क नाश्ता, चाय, शरबत एवं भोजन का वितरण किया गया। विशेष रूप से मुस्लिम बोहरा समाज ने भी भगवान राम की पूजा-अर्चना कर शोभायात्रा में अपनी भागीदारी दी। बोहरा समाज के जाहेद भाई ने भगवान राम की प्रतिमा के समक्ष पूजा कर शहर और प्रदेश की सुख-शांति की मंगलकामना की। साथ ही समाज द्वारा श्रद्धालुओं को निःशुल्क पानी और नाश्ते का वितरण भी किया गया। यह भव्य शोभायात्रा नगर भ्रमण कर देर रात लगभग ढाई बजे मुख्य मंदिर परिसर में पहुंचकर सम्पन्न हुई।

Latest

विज्ञापन

Recommended

विज्ञापन
Next
एप में पढ़ें