छत्तीसगढ़ में हाफ बिजली बिल योजना में किए गए बदलाव को लेकर आज बालोद जिले में कांग्रेस कमेटी द्वारा बरसते पानी में धरना प्रदर्शन करते हुए पुतला दहन किया गया इस दौरान संगीता सिंह विधायक ने प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि जैसे केंद्र सरकार ने काले कानून को वापस लिया है वैसे ही छत्तीसगढ़ के लोगों के लिए बिजली का यह नया दर काले कानून के समान है उसे सरकार वापस ले जब तक सरकार वापस नहीं लगी हम यहां पर प्रदर्शन करते रहेंगे पुतला दहन के दौरान पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर झड़प जैसी स्थिति निर्मित हुई लेकिन कांग्रेसी पुतला दहन करने में सफल रहे यहां पर मुख्यमंत्री का पुतला दहन किया गया। जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष चंद्रेश हिरवानी ने बताया कि सीधे-सीधे यह आम जनता की जेब में ढाका है पूर्ववर्ती कांग्रेस की सरकार ने आम जनता की भावनाओं को समझते हुए उन्हें बिजली की दरों में छूट दी थी लेकिन यहां पर जो नए नीति बिजली बिल को लेकर बनाए गए हैं उसे सीधे-सीधे आम जनता को आर्थिक रूप से दिक्कतों का सामना करना पड़ेगा वहीं नगर पालिका परिषद के पूर्व अध्यक्ष विकास चोपड़ा ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि यहां की जनता सरकार से चाहती थी कि विद्युत में जो कटौती हो रही है उसे जनता को नहीं जात मिले लेकिन यहां सरकार ने उसके उलट आम जनता को 400 यूनिट हॉफ था उसे 100 यूनिट कर दिया गया है उन्होंने कहा कि यहां हमें बिजली ज्यादा और बिल आधा चाहिए। संजारी बालोद विधायक श्रीमती संगीता सिन्हा ने कहा कि ये काले कानून की तरह है जैसे केंद्र सरकार ने काला कानून वापिस लिया था वैसे ही इसे वापिस लेना चाहिए उन्होंने कहा कि 100 यूनिट में भी छूट मिला है उसमें भी पूरा-पूरा छूट नहीं है उन्होंने कहा कि यहां पर 100 यूनिट से यदि एक यूनिट भी बिजली उपयोग किया जाता है तो उसमें पूरा-पूरा बिल जनता को देना पड़ेगा सरकार यहां पर आम जनता को गुमराह कर रही है जिसे हम पूरा पूरा विरोध करते हैं आज यहां पर प्रदर्शन किया गया है और पुतला दहन भी किया गया है।