फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बालोद में गैस सिलेंडर का संकट नहीं, अफवाहों से बचें- प्रशासन

Thu, 12 Mar 2026 07:53 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

मिडिल ईस्ट (पश्चिम एशिया) में जारी युद्ध के बीच देश भर में पनपे ईंधन संकट के अंदेशों को बालोद जिला प्रशासन ने सिरे से खारिज कर दिया है। जिला खाद्य विभाग ने स्पष्ट किया है कि जिले में रसोई गैस, पेट्रोल और डीजल का पर्याप्त स्टॉक उपलब्ध है और आपूर्ति पूरी तरह सामान्य है। गुरुवार को जिला प्रशासन ने एलपीजी डिस्ट्रीब्यूटर्स के साथ एक समीक्षा बैठक की।

बैठक के बाद जिला खाद्य अधिकारी तुलसीराम ठाकुर ने बताया कि जिले में सिलेंडर की कोई कमी नहीं है। बुकिंग के मात्र चार दिनों के भीतर उपभोक्ताओं को सिलेंडर उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने जनता से अपील की है कि कुछ सक्षम लोग घबराहट में आकर अनावश्यक रूप से एडवांस बुकिंग कर रहे हैं, जिससे बुकिंग वेबसाइट पर दबाव बढ़ रहा है। नागरिक धैर्य रखें और जरूरत के अनुसार ही बुकिंग करें।

घरेलू सिलेंडर के दुरुपयोग पर गिरेगी गाज
प्रशासन ने सख्त चेतावनी दी है कि घरेलू (14.2 किलो) गैस सिलेंडर का उपयोग व्यावसायिक प्रतिष्ठानों जैसे होटल या अन्य दुकानों में करना दंडनीय अपराध है। यदि कोई संचालक या प्रतिष्ठान घरेलू सिलेंडर का दुरुपयोग करते पाया गया, तो उसके विरुद्ध कड़ी कानूनी कार्रवाई की जाएगी। बैठक में सभी 11 गैस एजेंसी संचालकों को नियमित सप्लाई सुनिश्चित करने और कालाबाजारी रोकने के निर्देश दिए गए हैं। बालोद में गैस सिलेंडर का संकट नहीं, अफवाहों से बचें: प्रशासन- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें