फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: हंसदेव अरण्य को बताया विपक्ष का झूठ और भ्रम, मंत्री बोले- पहले आपस की लड़ाई सुलझा लें

Sat, 30 May 2026 08:04 PM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

बालोद जिले के पलारी में चुनावी कैंपेनिंग करने पहुंचे छत्तीसगढ़ सरकार में कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार और अनुसूचित जाति विकास मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने हंसदेव अरण्य में हुए 7 लाख पेड़ों की कटाई के मामले को लेकर बड़ा बयान देते हुए कहा कि, विपक्ष के पास किसी प्रकार का कोई मुद्दा बचा नहीं है, झूठ फैलाने भ्रम फैलाने का काम करते रहते हैं, पहले आपस में जो लड़ रहे हैं उसको सुलझा ले फिर इस प्रकार के मुद्दों की बात करे, गुरु खुशवंत साहेब ने हंसदेव अरण्य जंगल कटाई के मामले को विपक्ष का भ्रम बताया आपको बता दें कि पलारी में अनुसूचित जाति मतदाताओं को साधने भारतीय जनता पार्टी ने मंत्री गुरु खुशवंत साहेब को जिम्मेदारी दी है।

कांग्रेस अपनी लड़ाई पर ध्यान दें
मंत्री गुरु खुशवंत साहेब ने मीडिया से बात करते हुए कहा कि कांग्रेस में जो विवाद चल रहा है उसे कांग्रेसी सुलझा ले जिसके बाद इस तरह के मुद्दों पर ध्यान दे ये गंभीर मामला है उन्होंने पलारी नगर के वार्ड क्रमांक 3 वार्ड क्रमांक 15 में जनसंपर्क किया उनके साथ स्थानीय नेता बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

पलारी का रण
पलारी नगर पंचायत चुनाव का आज आखिरी दिन है और मंत्रियों का जमावड़ा स्पष्ट रूप से देखा जा रहा है कहीं नाच गाने तो कहीं संगीत के माध्यम से मतदाताओं को रिझाने नजर आ रहे हैं।
हंसदेव अरण्य को बताया विपक्ष का झूठ और भ्रम, पहले आपस की लड़ाई सुलझा ले- फोटो : credit  

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें