फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Balod: शादी की खुशियों के बीच कलयुगी बेटे का तांडव, नशे में धुत होकर माता-पिता पर तलवार से किया हमला

Wed, 06 May 2026 09:31 AM IST
बालोद ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, बालोद

छत्तीसगढ़ के बालोद जिले से रिश्तों को शर्मसार कर देने वाली एक सनसनीखेज वारदात सामने आई है। कोतवाली थाना क्षेत्र के ग्राम जमरुवा में नशे में धुत एक कलयुगी बेटे ने अपने माता-पिता पर तलवार से ताबड़तोड़ हमला कर दिया। हमले में बुजुर्ग माता-पिता गंभीर रूप से घायल हो गए हैं, जिन्हें उपचार के लिए राजनांदगांव रेफर किया गया है।

शादी की खुशियां मातम में बदलीं
मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी प्रमोद देवांगन (31 वर्ष) औराभाठा में रहकर ईंट भट्ठे पर काम करता है। घर में शादी का माहौल होने के कारण वह अपने गांव जमरुवा आया हुआ था। सोमवार रात करीब 8 बजे जब पूरा परिवार खुशियों की तैयारी में जुटा था, तभी प्रमोद अत्यधिक नशे की हालत में घर पहुंचा और बिना किसी कारण के अपने माता-पिता को गाली देने लगा।

पूजा कक्ष से निकाली तलवार, फिर मचाया तांडव
विवाद इतना बढ़ा कि आरोपी सीधे घर के पूजा कक्ष में गया और वहां रखी धार्मिक तलवार उठा लाया। इससे पहले कि कोई कुछ समझ पाता, उसने अपने पिता गणेश देवांगन (59) और मां कुमारी बाई (55) पर हमला कर दिया। हमले में पिता के दाहिने हाथ की तीन उंगलियां कट गई हैं और सिर पर गंभीर चोट आई है। वहीं, बीच-बचाव करने आई मां के सिर और हाथ पर भी गहरे जख्म हुए हैं।

आरोपी गिरफ्तार, पुलिस जांच जारी
घटना के बाद आरोपी प्रमोद खुद भी बदहवास होकर गिर पड़ा, जिसे पुलिस ने हिरासत में ले लिया है। बालोद कोतवाली पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मामला दर्ज कर लिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें