फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छत्तीसगढ़ में 9.7 करोड़ का साड़ी घोटाला: सरगुजा में महिला कांग्रेस का प्रदर्शन, मंत्री राजवाड़े का पुतला फूंका

Mon, 13 Apr 2026 06:00 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में कथित घोटाले के विरोध में महिला कांग्रेस सरगुजा ने सोमवार को घड़ी चौक पर महिला एवं बाल विकास मंत्री लक्ष्मी राजवाड़े का पुतला दहन कर मामले की जांच की मांग की। यह प्रदर्शन प्रदेश महिला कांग्रेस के आह्वान पर जिला मुख्यालयों में आयोजित कार्यक्रमों के तहत किया गया।

सरगुजा महिला कांग्रेस पदाधिकारियों ने आरोप लगाया कि प्रदेश में 1.94 लाख आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के लिए साड़ी खरीदी में करीब 9.7 करोड़ रुपये की अनियमितता हुई है। उनका कहना है कि खादी ग्रामोद्योग विभाग के माध्यम से की गई खरीदी में गुणवत्ता हीन साड़ियों की आपूर्ति की गई। आरोप है कि निर्धारित 5.5 से 6.3 मीटर लंबाई के स्थान पर करीब पांच मीटर की साड़ियां उपलब्ध कराई गईं। बाजार में कम कीमत की साड़ियों को अधिक मूल्य दर्शाकर आपूर्ति की गई।

प्रदर्शन का नेतृत्व महिला कांग्रेस की शहर अध्यक्ष सीमा सोनी एवं ग्रामीण अध्यक्ष अनिमा केरकेट्टा ने किया। इस दौरान कार्यकर्ताओं ने नारेबाजी करते हुए मंत्री के इस्तीफे की मांग की और मामले की निष्पक्ष जांच कराने की मांग उठाई।

नेताओं ने मुख्यमंत्री से मांग की कि इस प्रकरण की उच्च स्तरीय जांच कर दोषियों के विरुद्ध कड़ी कार्रवाई की जाए। प्रदर्शन में संध्या रवानी, गीता प्रजापति, निमन राशि एक्का, रूही गजाला, पूर्णिमा सिंह, हीरो बड़ा, मालती सिंह, प्रीति सिंह, सरला राय, संगीता मिंज, चित्रा मिश्रा, रूबी जैन, मोमिना, अनुराधा सिंह, अंजू, ममता सिंह, एंजेला केरकेट्टा, सपना सिंह, अनिता सिन्हा, रश्मी सोनी, रंजू सिंह, एलिना सहित अन्य महिला कार्यकर्ता उपस्थित रहीं।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें