फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur Weather: सरगुजा में बदला मौसम का मिजाज, बारिश और ओलावृष्टि से गर्मी से राहत

Mon, 16 Mar 2026 05:35 PM IST
अनुज कुमार अमर उजाला नेटवर्क, अंबिकापुर

सरगुजा जिले में सोमवार शाम अचानक मौसम का मिजाज बदल गया। आसमान में काले बादल छाने के साथ गरज-चमक शुरू हुई और कई स्थानों पर बूंदाबांदी तथा तेज बारिश दर्ज की गई। वहीं उदयपुर क्षेत्र में तेज बारिश के साथ ओलावृष्टि भी हुई, जिससे लोगों को बढ़ती गर्मी से काफी राहत मिली।

वहीं सरगुजा संभाग मुख्यालय अंबिकापुर में भी शाम 4 बजे अंधेरा छा गया और कुछ देर बाद मेघ गर्जना के बाद हल्की बूंदाबांदी हो रही है। जानकारी के अनुसार शाम करीब सवा चार बजे से मौसम ने अचानक करवट ली और जिले के कई हिस्सों में हल्की से मध्यम बारिश शुरू हो गई। उदयपुर क्षेत्र में कुछ समय तक ओले भी गिरे। अचानक बदले मौसम के कारण तापमान में गिरावट दर्ज की गई और पूरे क्षेत्र का मौसम खुशनुमा हो गया।

पिछले कुछ दिनों से पड़ रही तेज गर्मी से लोग परेशान थे, ऐसे में बारिश और ठंडी हवा से राहत महसूस की गई। हालांकि ओलावृष्टि के कारण किसानों की चिंता भी बढ़ गई है। खेतों में लगी फसलों को नुकसान होने की आशंका जताई जा रही है। यदि ओले अधिक मात्रा में गिरे होंगे तो सब्जी और दलहनी फसलों पर इसका असर पड़ सकता है। मौसम विभाग ने भी अगले कुछ घंटों में जिले के कुछ और इलाकों में भी बारिश की संभावना जताई है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें