फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अम्बिकापुर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन, किया जल सत्याग्रह आंदोलन

अम्बिकापुर में 10 सूत्रीय मांगों को लेकर एनएचएम कर्मचारियों का प्रदर्शन लगातार जारी है, बुधवार को शकंरघाट स्थित बांक नदी में एनएचएम कर्मियों ने अनोखा विरोध प्रदर्शन करते हुए जल समाधि लेकर जल सत्याग्रह आंदोलन किया।जल सत्याग्रह आंदोलन कर एनएचएम कर्मियों ने प्रमुख रूप से संविदा प्रथा का विरोध करते हुए सरकार से नियमित करने की मांग की। एनएचएम कर्मचारियों के अनिश्चिकालीन हड़ताल पर चले जाने से जिले में स्वास्थ्य सुविधा चरमरा गई है, खासकर ग्रामीणों क्षेत्र के मरीजों को भारी दिक्कतों का सामना करना पड़ रह है,गर्भवती महिलाओं की भी दिक्कतें बढ़ी हुई हैं।एनएचएम कर्मचारियों के हड़ताल का आज 24 वां दिन अनोखे तरह के प्रदर्शन के साथ हुआ,हाथ में तिरंगा झंडा लेकर पानी में खड़े हो जल सत्याग्रह करते दिखाई दिए।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें