फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ambikapur News: सागौन लकड़ी चोरी रोकने पर वन रक्षक को पड़ा भारी,आरोपी पति-पत्नी ने किया हमला

Tue, 11 Aug 2026 07:18 PM IST
अंबिकापुर ब्यूरो न्यूज डेस्क, अमर उजाला, अम्बिकापुर

जंगल से अवैध रूप से सागौन की लकड़ी चोरी कर ले जा रहे पति-पत्नी को रोकना एक वन रक्षक को भारी पड़ गया। आरोपियों ने गाली-गलौज और जान से मारने की धमकी देते हुए वन रक्षक पर सागौन का लट्ठा पटककर जानलेवा हमला कर दिया। घटना में गंभीर रूप से घायल वन रक्षक को इलाज के लिए अस्पताल में भर्ती कराया गया है। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए आरोपी दंपति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश कर दिया है।

क्या है पूरा मामला
थाना रामानुजगंज से मिली जानकारी के अनुसार, मंगलवार सुबह लगभग 5:45 बजे रामानुजगंज वन परिक्षेत्र में पदस्थ वन रक्षक पिंटू मालाकार गश्त पर थे। इसी दौरान वन वाटिका के पास उन्हें एक महिला और पुरुष जंगल से सागौन का लट्ठा चोरी कर लाते दिखाई दिए। जब वन रक्षक ने उन्हें रोककर पूछताछ की, तो आरोपी मनोज भुईया (32 वर्ष) और उसकी पत्नी मानमती भुईया (30 वर्ष) निवासी वार्ड क्रमांक 15, रामानुजगंज आपा खो बैठे।

पढे़ं: कोरबा में नाबालिग से छेड़छाड़ का आरोप, कारोबारी के खिलाफ POCSO एक्ट के तहत एफआईआर दर्ज

सागौन के लट्ठे से सिर पर किया वार
आरोपियों ने वन रक्षक के साथ गाली-गलौज शुरू कर दी और रास्ते से हटने की चेतावनी देते हुए जान से मारने की धमकी दी। इसके बाद उन्होंने सिर पर रखा भारी सागौन का लट्ठा वन रक्षक पिंटू मालाकार के ऊपर पटक दिया और उनके साथ मारपीट की। हमले में वन रक्षक के सिर पर गंभीर चोटें आईं, जिससे वे बुरी तरह घायल हो गए।

घटना के बाद वन विभाग के कर्मचारियों की शिकायत पर थाना रामानुजगंज में आरोपियों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 296, 115(2), 351(2), 121(2), 132 और 3(5) के तहत मामला दर्ज किया गया। इस मामले में पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपी पति-पत्नी को गिरफ्तार कर लिया और उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है।

विज्ञापन

Latest

Recommended

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
AU ऐप में पढ़ें